Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

सूखे मेवों में पिस्ता का एक प्रमुख स्थान प्राप्त है इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है अक्सर मिठाई की दुकान पर मिठाइयों को सजाने में  पिस्ता के कतरन का प्रयोग देखते हैं। पिस्ता का तेल भी आयुर्वेदिक रुप से बहुत ही उपयोगी होता है इसका उपयोग हम मसाज करने के लिए दवा तथा कॉस्मेटिक आदि में करते हैं।

इरान दुनिया का सबसे ज्यादा पिस्ता का उत्पादन करता है वैसे तो पिस्ता  का उत्पादन अमेरिका सीरिया टर्की और चाइना में भी होता है
पिस्ता विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है  इसके अंदर और सूख मेवो के अपेक्षा फैट कम होता है।
लेकिन पोटेशियम , विटामिन K , विटामिन B 6  विटामिन E तथा कुछ फीटो केमिकल्स आदि अधिक मात्रा में होते है। अगर हम रोजाना 8 से 10 पिस्ते  खाएं तो हमारे शरीर को बहुत सारी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। अब पिस्ता के और गुणकारी फायदे के बारे में जान लेते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अन्य मेवों  की तरह पिस्ता मे  बहुत कम मात्रा में फैट और कैलोरी होता है।  प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है इस वजह से अगर आप अपना शरीर का वजन कम करना चाहते हैं तो आप रोजाना पिस्ता का प्रयोग खाने ने में कर सकते हैं।

त्वचा के ड्राइनेस को कम करने के लिए

अगर हम पिस्ता का प्रयोग नियमित रुप से करें जो हमारे  स्किन का ड्राईनेस बहुत जल्दी खत्म हो सकता है क्योंकि पिस्ता में विटामिन इ की मात्रा बहुत ज्यादा होता है अगर आप पिस्ता के तेल को अपने बॉडी में लगाएं तो यह एक अच्छा  मोइश्चराइज़र की तरह काम करते हैं

हार्ट के लिए उपयोगी

पिस्ता ओलेइक मोनो अनसेचुरेटेड फैटी एसिड तथा एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है। इसके नियमित उपयोग से रक्त में LDL नामक नुकसान देह कोलेस्ट्रॉल कम होताz है और लाभदायक HDL नामक कोलेस्ट्राल में वृद्धि होती है। इसलिए ह्रदय के लिए Pista बहुत फायदेमंद होता है।

हमारे शरीर के पाचन तंत्र को ठीक करता है

दोस्तों जैसा कि हमें पता है कि पिस्ता  में पर्याप्त रूप से फाइबर होता है और जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे शरीर के भोजन को पचाने में  फाइबर की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पिस्ता हमारे शरीर के कॉपर मेटाबोलिज्म और RBC पार्टिकल के लिए बहुत जरूरी होता है।

शादीशुदा लोगों को सर्दी के मौसम में पिस्ता वाले दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे यौन शक्ति बढ़ती है तथा संतुष्टि मिलती है।

मधुमेह रोगियों के लिए  उपयोगी
डायबिटीज  के रोगी को पिस्ता खाने से बहुत ही लाभ मिलता है अगर आपको डायबिटीज हुआ है तो आपको प्रयोजन से प्राप्त होने वाले प्रोटीन आपके शरीर को प्राप्त नहीं हो पाता है लेकिन अगर आप पिता का प्रयोग करते हैं तो यह आपको सही तरीके से शरीर में पहुचने  लगता है।

खून की कमी दूर करने के लिए
पिस्ता में प्रमुख रूप से कॉपर होता है जो हमारे खाने में मौजूद आयरन को और अवशोषण कर लेता है।

इससे खून की कमी यानि एनीमिया नामक रोग के समय फायदा मिलता है। इसका विटामिन B 6 रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में मददगार होता है। इसके कारण हीमोग्लोबिन बढ़ सकता है।


No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib